फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी : सोलन जिले में जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी

विज्ञापन
सुबाथू में निर्जला एकादशी पर लगाई गई ठंडे-मीठे पानी की छबील में पानी पीते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुख्यालय सोलन सहित सुबाथू, दाड़लाघाट और अर्की में लोगों पानी पिलाकर कमाया पुण्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। निर्जला एकादशी के अवसर पर वीरवार को सोलन जिले में कारोबारियों समेत अन्य लोगों ने पानी की छबील लगाई। इसमें भीषण गर्मी के बीच जिला मुख्यालय सोलन सहित सुबाथू, दाड़लाघाट और अर्की आदि क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं व स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह ठंडे-मीठे पानी और शरबत की छबीलें लगाई गईं। सनातन धर्म में इस दिन जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी भावना के साथ लोगों ने वाहनों को रोक-रोककर और राहगीरों को रोककर शीतल जल पिलाया।
शहर में मालरोड सहित कई जगहों पर पिलाया मीठा पानी
सोलन। निर्जला एकादशी पर सोलन शहर में जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगाकर लोगों को जूस व शरबत बांटा गया। सेवादारों ने वाहनों को रोककर श्रद्धाभाव से पानी पिलाया। शहर के मुख्य मालरोड पर ही पांच से छह स्थानों पर छबीलें सजी थीं। इसके अतिरिक्त राजगढ़ रोड, चंबाघाट और बाईपास पर भी राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर के पास लगी छबील
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू के ऐतिहासिक ठाकुरद्वारा मंदिर के पास स्थानीय लोगों और सनातन धर्म सभा के सहयोग से विशाल छबील लगाई गई। भीषण गर्मी में राहगीरों, स्थानीय निवासियों व स्कूली बच्चों को ठंडा पानी पिलाया गया। सनातन धर्म सभा के प्रधान दिनेश गुप्ता, मनोज, सुनील, अंजू और मनीष सहित कई लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। प्रधान दिनेश गुप्ता ने कहा कि इस दिन जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। संवाद
काकड़ा गांव में ग्रामीणों ने पिलाया पानी
दाड़लाघाट(सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के काकड़ा गांव में ग्रामीणों ने शीतल जल एवं शरबत की छबील लगाकर निस्वार्थ भाव से राहगीरों की सेवा की। आयोजकों ने बताया कि प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। इस पुनीत कार्य में राजकुमार शर्मा, विवेक, जयदेव, गिरीश, भृगु, गीता, मीना, सुमन, पूजा, वर्षा और राधा शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में भाईचारे का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

भूमति में विकास समिति ने पिलाया ठंडा पानी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की के भूमति में विकास समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भूमति के नवनिर्वाचित उपप्रधान विनय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में परोपकार की भावना बढ़ाते हैं। विकास समिति के सदस्यों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संवाद

सुबाथू में निर्जला एकादशी पर लगाई गई ठंडे-मीठे पानी की छबील में पानी पीते लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें