पहले चरण के 65 मतदान केंद्रों में 130 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत पहले चरण के 65 मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए 130 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के मतदान में 57 मतदान केंद्रों में 114 पुलिस सुरक्षा कर्मी जबकि तीसरे चरण के मतदान केंद्रों में 104 सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर व पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पोलिंग स्टेशन की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं को पूरा समान दिया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से देश के हर मतदाता को पोलिंग स्टेशन पर पानी व शौचालय की सुविधा का प्रबंध पोलिंग एजेंटों की ओर से किया जाएगा। विकास खंड धर्मपुर के तहत नौ पोलिंग स्टेशन संवेदनशील रहेंगे जबकि छह पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील रहेंगे। जिन पोलिंग स्टेशनों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, उनमें जाबली के वार्ड-1, 2, 3 सूजी चारजा, शेरला शामिल हैं, जबकि कसौली गड़खल पंचायत के वार्ड-2, 3, 4, 5, 6 बाजार, गुसान, कसौल वैली, इटावा, कसौली गांव शामिल हैं, जबकि सनवारा पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन शामिल हैं। इसी तरह संवेदनशील पंचायतों में धर्मपुर व गउ़खल सनावर पंचायत शामिल हैं। धर्मपुर पंचायत के वार्ड एक, तीन, चार व पांच जिनमें बठोल, धार की बेड-1,2,3 जबकि गड़खल सनावर पंचायत के गड़खल सनावर -1, 2 शामिल हैं।