फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में नाै, बद्दी व नालागढ़ में डायरिया के 19 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी/सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार को डायरिया के 9, बद्दी व नालागढ़ में 19 नए मामले सामने आए सामने हैं। ऐसे में बीबीएन में अब तक 239 मरीज डायरिया के आ चुके हैं।
इसमें मंगलवार को बद्दी अस्पताल में सात मरीज उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे थे, जिन्हें फिलहाल दवाई देकर डॉक्टरों ने घर भेज दिया है। अभी तक एक सप्ताह में बद्दी अस्पताल में उल्टी दस्त के 55 रोगी आ चुके हैं। हालांकि यह सभी रोगी उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह किसी एक जगह से नहीं आ रहे। उन्होंने पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद ही इसमें पता चलेगा कि डायरिया किस वजह से फैला है। उधर, बद्दी अस्पताल बीएमओ डाॅ. योगेश गुप्ता ने बताया कि बद्दी अस्पताल में करीब 300 ओपीडी हर रोज होती है। इसमें कुछ रोगी डायरिया के आ रहे हैं। मंगलवार को डायरिया के सात रोगी आए जिन्हें दवाई देकर घर भेजा गया है। उन्होंने लोगों से साफ पानी व बासा भोजन न खाने की अपील की है। वहीं, नालागढ़ में भी डायरिया के 12 रोगी उल्टी, दस्त की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। 700 के करीब ओपीडी है। इनमें से किसी भी रोगी भी भर्ती नहीं किया गया। रोगियों को उपचार के बाद घर भेजा गया। बीएमओ डाॅ. कविराज नेगी ने एक दर्जन रोगी आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 81 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

क्षेत्रीय सोलन अस्पताल में मंगलवार को डायरिया के 9 नए मामले सामने आए हैं। अब तक क्षेत्रीय सोलन अस्पताल में डायरिया के 81 मामले सामने आ चुके हैं। डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। आशा वर्कर लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। वहीं अब जल्द ही दवाओं का आवंटन भी शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही पानी की सैंपलिंग भी की जा रही है। एमएस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें