फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली-धर्मपुर मार्ग पर 5 सितंबर तक रात का यातायात बंद

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ह्यूम पाइप बिछाने के चलते स्थानीय प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली/धर्मपुर(सोलन)। कसौली-धर्मपुर मार्ग पर 26 अगस्त से 5 सितंबर तक रात के समय यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय जल निकासी सुधार और ह्यूम पाइप बिछाने के कार्य के चलते लिया गया है। उपमंडलीय दंडाधिकारी कसौली ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।
मार्ग पर यह बंद प्रतिदिन मध्यरात्रि 12:00से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावित रहेगा। दिन के समय आम जनता और नियमित यातायात प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार की रात को मार्ग खुला रहेगा। लोक निर्माण विभाग को कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी साइन बोर्ड और सुरक्षा मानकों का कड़ा पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय समाप्त होते ही सुबह छह बजे मार्ग को तुरंत वाहनों के चलने योग्य बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है। उन्हें इस अवधि के दौरान रात्रि यात्रा की योजना बनाते समय निर्धारित समय-सारणी का ध्यान रखना चाहिए। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक प्रबंध करने को कहा गया है। यातायात नियंत्रण और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी धर्मपुर और कसौली को कार्यस्थल पर पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें