बड़ोग बाईपास में टनल को जोड़ने वाली सड़क
- फोटो : अमर उजाला
बड़ोग बाईपास में टनल को जोड़ने वाली सड़क धंसने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोरलेन निर्माण कर रही जीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही अगला डिजाइन एक सप्ताह में एनएचएआई कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं और सड़क धंसने का कारण भी पूछा है।
शनिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राम आसरी खुलर ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कंपनी को कई निर्देश मौके पर दिए। गुरुवार को शाम करीब 4:00 बजे बड़ोग टनल को जा रही सड़क बारिश के बाद पूरी तरह से धंस गई। दो गाड़ियां मलबे के साथ ही खाई में जा गिरी थी। उधर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राम आसरी खुल्लर ने बताया कि मौके का मुआयना किया है। कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 2025 तक कंपनी फोरलेन पर हो रही क्षति के लिए जिम्मेवार है।