फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
Newly weded lady hang herself to death in Baddi
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी के सराजमाजरा में किराए के मकान में रहने वाली एक नव विवाहिता ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का जनवरी माह में विवाह हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के कटियार जिले के बरजला गांव की 21 वर्षीय महिला का जनवरी में इसी गांव के मनोज से विवाह हुआ था। मनोज बद्दी में कंपनी में कार्यरत था तो विवाह के बाद दोनों बद्दी आ गए।
बद्दी में वार्ड-3 सराजमाजरा में किराये के मकान में रहते थे। वीरवार सुबह दोनों ने पहले छत पर सुबह की सैर की ओर उसके बाद पत्नी बाथरूम चली गई। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें