फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में लगातार सामने आ रहे टीबी के नए मरीज, विभाग की बढ़ी परेशानी

Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में 100 से अधिक नए मरीज फिर आए सामने
विज्ञापन

चार माह में जिले में आए 569 नए मरीज, 395 गांव किए एक कवर
2030 तक हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने का विभाग का लक्ष्य







संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में क्षय रोग (टीबी) के नए मरीजों के आने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है और टीबी मुक्त हिमाचल बनाने का लक्ष्य भी दूर होता जा रहा है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान 3.0 के तहत विभाग की ओर से चलाए जा रहे निक्षय शिविरों में यह टीबी मरीज सामने आ रहे हैं। इन शिविरों में जांच के दौरान पिछले एक माह में ही जिले में 100 से अधिक नए टीबी मरीज सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 24 मार्च को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। वहीं विभाग ने इसमें 637 अति संवेदनशील गांवों का चयन कर उनमें निक्षय शिविर लगा लोगों की टीबी जांच करने का लक्ष्य रखा। विभाग को 100 दिनों में सभी चयनित गांवों में शिविर लगाने का लक्ष्य मिला था। 4 जुलाई को यह अभियान समाप्त हो गया था, लेकिन तब तक विभाग लक्ष्य के आधे गांवों भी कवर नहीं कर पाया था। ऐसे में विभाग ने अभियान को जारी रखने और जल्द से जल्द सभी चयनित गांवों में शिविर लगाने का निर्णय लिया है। अभियान समाप्त होने पर विभाग ने 245 गांवों में शिविर लगाया था, वहीं एक माह के अंदर 150 और गांवों में शिविर लगाया है। इन चार में जिले में 569 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं विभाग ने 2030 तक यह अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसे मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पूरा करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


इनसेट
26 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक जिले के 395 गांवों में 26 हजार से अधिक लोगों की टीबी जांच की जा चुकी है। इनमें से 569 मरीजों में टीबी पाया गया है। सभी को नजदीकी अस्पतालों के साथ जोड़ कर उपचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा मरीजों को इच्छानुसार निक्षय किटें भी वितरित की जा रही हैं। ऐसे में मरीजों को ठीक होने में मदद मिल रही है।

इनसेट
तीन मशीनों से चल रहा था काम
विभाग की ओर से तीन माह तक केवल तीन मशीनों के सहारे ही अभियान का काम चलाया जा रहा था। इस कारण अभियान के इन बड़े लक्ष्य को पूरा करने में विभाग को देरी का सामना करना पड़ा। वहीं इनमें से एक मशीन भी बीच अभियान में ही खराब हो गई। ऐसे में विभाग की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अब अभियान के लिए जिले को चार नई मशीनें मिली हैं, जिनमें से तीन पहुंच चुकी हैं। इससे अब अभियान तेजी से पूरा होगा।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लोगों की टीबी जांच जारी है। अभियान को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। नई मशीनों से भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। इससे अभियान को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। सभी मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें