कंदरौर स्कूल नई एसएमसी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
मीरा देवी चुनी गईं उपाध्यक्ष, छात्र के हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें सभी सदस्यों की सहमति से अनु देवी को अध्यक्ष और मीरा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति की अन्य कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी विद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अनु देवी ने कहा कि विद्यालय के विकास, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए समिति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य निर्मला चौहान ने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया।