फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नेपाली महिला की बहादुी सिंह से थी दूसरी शादी, इससे पहले रहती थी हैदराबाद में

Mon, 15 Jul 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पहले पति से हुए बच्चों की हो चुकी है शादी
विज्ञापन

हत्या करने के बाद पति फरार, नहीं लगा कोई सुराग
रामशहर पुलिस ने मृतक महिला की कोटखाई की सहेली से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के लगताघाट पंचायत के होलग गांव में नेपाली मूल की महिला के हत्यारे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला का एक नेपाली व्यक्ति बहादुर सिंह से दूसरा विवाह था। वह उससे 13 साल उम्र में बड़ी थी। कोटखाई में सहेली ने पुलिस को बताया कि वह उससे लगातार बात करती थी। महिला की 7 जुलाई की शाम को भी उससे लंबी बात की। रामशहर पुलिस ने कोटखाई की महिला से भी पूछताछ की, लेकिन अभी तक हत्यारे पति का कोई सुराग नहीं मिला है। कोटखाई की महिला ने पुलिस को बताया कि नेपाली मूल की महिला गंगा देवी का यह दूसरा विवाह था। इससे पहले वह हैदराबाद में थी। पहले पति से सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। उसके बाद तलाक लेकर यह नेपाली युवक बहादुर सिंह के साथ हिमाचल आई थी। चार माह कोटखाई में रहने के बाद यह रामशहर के लगता घाट पंचायत में अपने पति के साथ आई थी।
7 जुलाई का रात को पति उसकी हत्या करके उसे कमरे में बंद करके फरार हो गया। पुलिस को अभी तक इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

10 जुलाई को रामशहर पुलिस को महिला के शव की सूचना मिली थी। लेकिन शव सड़ा हुआ था। कमरा 8 जुलाई से बंद था। 8 जुलाई को सुबह आरोपी इसी गांव में उसके नेपाली लोगों को यह बता कर गया कि उसे रामशहर में बैंक खाता खोलना है इसलिए वह दोनों जा रहे हैं। जिससे कोई कमरा न खोलें। पुलिस को शव के बारे में 10 जुलाई को पता नहीं चलना था अगर मकान मालिक की पशु फीड समाप्त नहीं होती। फीड लेने के लिए जब जगत राम का नौकर गया तो कमरे में ताला लटका हुआ पाया। जगत राम के कहने पर ताला तोड़ा तो कमरे में शव पड़ा था। मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया और शव गला सड़ा होने पर एम्स बिलासपुर में उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद होलग गांव में रहे नेपालियों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने टीमें भेजी हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। जहां पर उसके लिंक पहले थे वहां पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें