फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कविता में नेहा अव्वल, वाद विवाद प्रतियोगिता में अमृता ने मारी बाजी

Thu, 06 Aug 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला कॉलेज में भारत की शिक्षा प्रणाली पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वीरवार को ''भारत की शिक्षा प्रणाली 2047-भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष'' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक, बौद्धिक और नवाचार संबंधी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की उप-प्राचार्या वैशाली सिंह ने किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में डिजिटल पोस्टर प्रदर्शन, वाद-विवाद, कविता पाठ, कहानी सुनाना और प्रश्नोत्तरी शामिल थीं। डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ''एनईपी 2047'' था, जिसका निर्देशन विशेशर ने किया। इस प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और निलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ''कृत्रिम बुद्धिमत्ता: समाज के लिए वरदान या अभिशाप'' था। इसका संचालन शिल्पा कोच्छर ने किया, जिसमें अमृता ने पहला, किरण ने दूसरा और मुस्तफा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ और कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का विषय ''कल की आवाजें'' था, जिसका निर्देशन श्याम सिंह ने किया। कविता में नेहा ने प्रथम, किरण ने द्वितीय तथा यशिका और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाने में मधु सूदन ने पहला स्थान जीता। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ''भारत में शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' विषय पर आधारित थी, जिसका संचालन शीतल ने किया। इसमें टीम बी ने प्रथम, टीम ए ने द्वितीय और टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेताओं को शुभकामनाएं
सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम शिल्पा कोच्छर और ममता द्वारा संकलित और घोषित किए गए। उप-प्राचार्या वैशाली सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की। वैशाली सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन


आयोजन में प्राध्यापकों की भूमिका
विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन और मूल्यांकन में कई प्राध्यापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें कृष्णा, ममता, शीतल, पूनम, श्याम सिंह और विशेशर जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में श्याम सिंह ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और छात्रा प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें