फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लापरवाही, रात में खाली स्थानों पर चल रहे पंखे

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची काउंटर पर रात के समय घूमता पंखा। संवाद
विज्ञापन
बिजली की बर्बादी पर उठे सवाल, दिन में मरीजों को गर्मी में परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बिजली बचत को लेकर लापरवाही सामने आई है। रात के समय अस्पताल के कई ऐसे स्थानों पर पंखे चलते देखे गए, जहां न तो मरीज मौजूद थे और न ही उनकी आवश्यकता थी। स्थिति यह है कि रात के समय अधिकतर कर्मचारी आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर रहते हैं, जबकि अन्य हिस्सों में ध्यान न दिए जाने के कारण पंखे लगातार चलते रहते हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे पर्ची काउंटर पर लगे सभी पंखे चलते रहे, जबकि उस समय वहां कोई मरीज या तीमारदार मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार काउंटर क्षेत्र में बड़े गेट होने के कारण वहां पहले से ही हवा का पर्याप्त प्रवाह रहता है, ऐसे में पंखों की आवश्यकता नहीं होती। इसके बावजूद कई स्थानों पर अनावश्यक रूप से पंखे चलते रहते हैं, जिससे बिजली की बर्बादी हो रही है। वहीं, दिन के समय ओपीडी के बाहर मरीजों को गर्मी में बिना पंखों के परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, रात के समय खाली हॉल और काउंटरों पर पंखे चलते रहने से सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों की ओर से पंखे सुबह चालू कर छोड़ दिए जाने के कारण वे देर रात तक चलते रहते हैं, जिससे उपकरणों के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

इस मामले में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने कहा कि बिजली की बर्बादी किसी भी सूरत में उचित नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक पंखे और लाइटें समय पर बंद की जाएं, जबकि मरीजों की सुविधा के लिए दिन के समय पर्याप्त पंखे चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें