संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में एनडीआरएफ की नालागढ़ टीम ने स्कूली बच्चों को आपदा में बचाव के टिप्स दिए। सुधीर कुमार यादव की अगुवाई वाली एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि आपदाएं दो प्रकार की होती है मानव निर्मित और प्राकृतिक। उन्होंने बताया कि हमारा हिमाचल आपदा की दृष्टि से अधिक संवेदनशील है। उन्होंने बाढ़ , बादल फटना, आग लगना, भूस्खलन जैसी आपदाओं से बचने की भी जानकारी बच्चों को दी। इस मौके पर जयपाल चौधरी, मनोज डोगरा, हरदेव सिंह, चतर सिंह, डॉ. जयपाल ठाकुर, बलदेव सिंह, शेर सिंह, जसपाल सिंह, रामपाल, नीरज, राहुल, राजवीर कौर, कीर्ति धीमान, सतवीर कौर, अंजना देवी मौजूद रहे।