फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
दिग्गल महाविद्यालय में छात्र प्रभात फेरी के निकालते हुए- स्रोत- कालेज
विज्ञापन
दिग्गल कॉलेज व बाजार में छेड़ा सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। दिग्गल महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज परिसर, दिग्गल बाजार एवं गांव में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा किया और कैडेट्स ने यह संकल्प भी लिया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में 36 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, एक आदत बननी चाहिए। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें