फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन, कंडाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ न्यायालय परिसर में 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामले, धन वसूली के मामले इत्यादि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन, भत्तों और सेवानिवृति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल चालान से संबंधित मामलों में जुर्माना राशि को व्यक्ति https://vcourts.gov.in की साइट पर जाकर चुका सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, ऐसे मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। लोक अदालत में किसी पक्ष को सजा नहीं होती। कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 8 मार्च से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व जिला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। जिस अदालत में मामला विचारधीन है उस अदालत में भी आवेदन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-220713 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें