बारिश और गंदे पानी की निकासी के लिए नहीं कोई इंतजाम संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर रेड लाइट चौक के समीप बारिश के बाद जमा हुआ पानी वाहन चालक व राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। पानी की निकासी के लिए यहां पर कोई भी रास्ता नहीं है। जब कोई वाहन गुजरता है तो गंदा पानी लोगों पर गिरता है।
बीबीएन में हुई बारिश के चार दिन के बाद भी यहां पानी नहीं सूखा है। यहां पर एक निजी होटल और एक वर्कशाप है। इधर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा इस मार्ग पर कई कंपनियां और वर्कशाप है जहां हर रोज लोग पैदल जाते है। यह गंदा पानी लोगों के ऊपर वाहन के टायर से उछल कर गिरता है। जिससे ड्यूटी जाने वाले कामगार व आम लोगों के कपड़े गंदे हो जाते है।
फोरलन लेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट हेड असलम खान ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। यहां पर जब भी नाली बनाने के लिए काम कराया जाता है। कुछ लोग उसे बंद कर देते है। गंदा पानी व बारिश का पानी यहां पर जमा रहता है। पहले ही बजरी डाल कर उसे ऊचा उठाया गया था लेकिन अभी दोबारा यहां पर पानी जमा होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को पानी हटा दिया जाएगा।
ओमपाल सिंह