फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

विज्ञापन
बसोट में कथा के सातवें दिन कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु स्रोत:,संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बसोट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान दास शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कालिया नाग के विष के कारण यमुना दूषित हो रही थी और जीव जंतु मर रहे थे। कृष्ण ने खेल के दौरान गेंद को यमुना में फेंक दिया और कालिया के फन पर नृत्य कर उसे यमुना छोड़ जाने का आदेश दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कथा में बताया गया कि कृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए ब्रजवासियों से गोवर्धन की पूजा करने को कहा। क्रोधित इंद्र ने मूसलाधार वर्षा शुरू की, लेकिन कृष्ण ने गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठाकर लोगों की रक्षा की और इंद्र के घमंड को चकनाचूर कर दिया। उस समय कृष्ण मात्र 7 वर्ष के थे। कथा आगे बढ़ाते हुए बताया गया कि कंस ने कृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाने के लिए अक्रूर भेजा। मथुरा में उनके सामने कंस के पहलवान चाणूर और मुष्टिक आए। कृष्ण और बलराम ने क्रमशः चाणूर और मुष्टिक का वध किया। अंत में कृष्ण ने कंस को उसके सिंहासन से घसीटकर हृदय पर मुक्का मारकर उसका वध किया और अपने माता-पिता को मुक्त कराया। कथा के यजमान प्रकाश सैनी ने बताया कि रविवार को कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें