फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नरेंद्र सिंह ने जेएनवी कुनिहार में संभाला संगीत शिक्षक के पद पर संभाला कार्यभार

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय कुनिहार में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यभार संभालने वाले नरेंद्र सिं
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में सोमवार को संगीत शिक्षक (टीजीटी म्यूजिक) के पद पर नरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। उनका तबादला जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से यहां हुआ है। नरेंद्र सिंह इससे पहले मई 1998 से सितंबर 2018 तक करीब 21 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगीत शिक्षक के साथ-साथ एनसीसी अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके कार्यकाल में विद्यालय की सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई पहचान मिली थी। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने नरेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें