फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नारायण दास चौधरी बने गुर्जर समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष

Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गुर्जर समाज कल्याण परिषद की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण दास चौधरी के साथ अन्य
विज्ञापन
बद्दी में हुए चुनाव, सर्वसम्मति से किया गया पदाधिकारियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अखिल भारतीय गुर्जर समाज कल्याण परिषद जिला के चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष हरिचंद चौधरी व समाजसेवी भगवान दास चौधरी के नेतृत्व में हुए जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से युवा कार्यकर्ता नारायण दास चौधरी को गुर्जर समाज कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष चुना गया। नारायण दास के अलावा उपाध्यक्ष के लिए खुशी राम खटाना, सहसचिव विक्रम सिंह भड़ाना, कोषाध्यक्ष गुरप्रताप बब्बू को चुना गया। इस अवसर पर हरी चंद, भगवान दास चौधरी, पंचायत प्रधान देवी राम, कुलवंत सिंह, गुरविंदर काला, राजेश काला गुरमेल काला, सरबजीत भुम्बला, उपप्रधान संजीव चौधरी नक्षत्र चौधरी, पूर्व पार्षद तरसेम चौधरी, सीताराम चौधरी, दलीप चौधरी, नरेश खटाना, चरण दास टोनी, पूर्व प्रधान मुख्तार सिंह, चिंतन चौधरी, शिव कुमार सहित कई गणमान्य युवा व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष नारायण दास चौधरी ने कहा कि वो सर्व समाज के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नई टीम के साथ मिलकर व पुराने वरिष्ठजनों से विचार विमर्श करके संगठन को आगे बढ़ाएंगे। नारायण दास ने कहा कि नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें