फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नर सेवा नारायण सेवा समिति ने बरोटीवाला काॅलेज में लगाया लंगर

Thu, 23 Jul 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के पुलिस अधिक्षक नर सेवा नरायण सेवा की ओर से कालेज में लगाए गए लंगर को वितरित करते हुए- स
विज्ञापन
20 स्कूलों के 277 बच्चों समेत काॅलेज के विद्यार्थियों ने चखा प्रसाद
विज्ञापन

सभी स्कूली बच्चों को बांटी टार्च, गरीब बच्चों को दी जा रही छात्रवृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। नर सेवा नारायण सेवा समिति बद्दी की ओर से बरोटीवाला कॉलेज में लंगर की व्यवस्था की गई। लंगर में बद्दी-बरोटीवाला के 20 निजी व सरकारी स्कूलों के 277 बच्चों के अलावा बरोटीवाला कॉलेज के बच्चों ने लंगर का प्रसाद चखा। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने लंगर को अपने हाथों से वितरित कर इसका विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा बच्चों के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इन सभी बच्चों को समिति की ओर से टॉर्च भी बांटी गई। समिति गरीब बच्चों को समाज का मुख्य धारा से जोड़ने का भी प्रयास कर एक सराहनीय कार्य कर रही है।
समिति के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव व संयोजक राधा गोबिंद मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि नर सेवा नारायण सेवा की ओर से गरीब मेधावी बच्चों के लिए भी कार्य कर रही है। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं और आर्थिक तंगी के चलते नहीं पढ़ पा रहे। ऐसे बच्चों को समिति की ओर से आर्थिक मदद हर माह दी जाती है। एक बच्चे को एक हजार रुपये प्रति माह उसके खाते में डाले जा रहे हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के संचालकों से अपील की है कि अगर कोई बच्चा आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहा है तो संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा नोनोवाल व सिरमौर के दूर-दराज क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मथाना के गरीब बच्चों को यह मदद शुरू कर दी है। उन्होंने इस स्कूल को गोद लिया हुआ और समय पर बच्चों को वर्दी, गर्म स्वेटर, कंप्यूटर व वॉटर कूलर भी दिए गए हैं। इस मौके पर परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अभिनव कुमार, समाज सेवक कृष्ण कौशल, प्रेम लता ठाकुर, निर्मल शम्मी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें