फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पाक कला प्रतियोगिता में नार देई ने मारी बाजी, बिमला दूसरे स्थान पर

Mon, 02 Nov 2026 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा महलोग में सात कुक-कम-हेल्पर ने लिया भाग
विज्ञापन

स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार करने के कौशल को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा महलोग में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्पर की खंड स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से चयनित सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्राथमिक स्तर की चार और उच्च प्राथमिक स्तर की तीन कुक-कम-हेल्पर शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में शेरला स्कूल की नार देई ने पहला स्थान हासिल किया। गोयला स्कूल की बिमला देवी दूसरे और पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग की कमला देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा सुनीता (तुझार), पूनम लता (सूरजपुर), निशा देवी (माहली) और बलबीर सिंह (कोट बेजा) ने भी अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अधीक्षक ग्रेड-दो सीता देवी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर विदुषी, जेबीटी अध्यापिका रेखा देवी, वार्ड सदस्य पूजा देवी और स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य वीना देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में पांचवीं कक्षा की हुमेरा, तीसरी कक्षा की भूमिका और आठवीं कक्षा की सृजनपरी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती देवी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कुक-कम-हेल्पर के पाक कौशल को प्रोत्साहित करना और बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील योजना में कुक-कम-हेल्पर की भूमिका बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें