अर्की(सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बातल के अंतर्गत पोखटू गांव के अमित शर्मा (अप्पु) का नमो नमो शंकरा कवर सांग इन दिनों सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। इस गीत को ऑफिशियल चैनल पर अभी तक करीब 83 हजार लोग देख चुके हैं।
यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित शर्मा का यह पांचवां गाना है। इससे पहले भी उनके गाए चारों गीत लोगों ने काफी पसंद किए हैं। अब तक उन्होंने तुसे तो पराए, शिवरात्रि दी रात, शिवा सूत्रम, कड़वे जे बोल के बाद नमो नमो शंकरा कवर गाने में अपनी मधुर आवाज दी है।
बचपन से संगीत में रुचि रखने वाले अमित ने पांचवीं कक्षा से स्टेज पर प्रस्तुतियां देना शुरू कर दिया था। इन्होंने संगीत की शिक्षा टूटू शिमला में गोपाल शर्मा से प्राप्त की। अमित शर्मा दिल है हिंदुस्तानी शो में द वॉयस रह चुके हैं। अमित शर्मा ने कहा कि वह संगीत की दुनिया में एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं जिसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।