फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ को मिलेगा कंक्रीट का नया मार्ग

विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा  अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण करते हुए- संवाद। - फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे
विज्ञापन
विधायक हरदीप बावा ने 15 दिन के लिए डायवर्ट किया नवांग्राम-अंबुजा सड़क का ट्रैफिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने नवांग्राम से अंबुजा सीमेंट कंपनी तक निर्माणाधीन सड़क का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कार्य का जायजा लिया। इस मार्ग को पूरी तरह से कंक्रीट का बनाया जाएगा। 700 मीटर लंबे इस मार्ग पर रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही के कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा था।निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विधायक हरदीप बावा ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सीमेंट कंपनी से लेकर हिमाचल सीमा तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही को 15 दिन के लिए डायवर्ट कर दिया है। इस दौरान वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। वर्तमान में इस मार्ग की हालत बेहद खस्ता है और यहां से वाहन चलाना काफी कठिन था। विधायक ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। यह मार्ग पंजाब व हिमाचल की सीमा पर होने के कारण इसकी अनदेखी हो रही थी। बारिश के दौरान लोगों को विशेष कठिनाई होती थी। यह सड़क अदानी ग्रुप द्वारा अपने सीएसआर फंड से बनाई जा रही है। इस मार्ग पर रोजाना 150 से 200 सीमेंट के ट्रक गुजरते हैं। पक्का मार्ग बनने से बड़े वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, नायब तहसीलदार रणदीप ठाकुर, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद, पंचायत प्रधान राज कुमार, बरुणा के उपप्रधान जगजीत सिंह, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें