फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में 190 किसानों ने जमा कराए गेहूं बीज के सैंपल

विज्ञापन
नालागढ़ के मझौली स्थित कृषि फार्म में गेहूं के बीज के सैंपल लेते हुए विभाग के अधिकारी – संवाद।
विज्ञापन
पहले दिन फाउंडेशन बीज के लिए सैंपल,सात दिन तक चलेगी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में गेहूं बीज उत्पादन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 190 किसानों ने अपने गेहूं बीज के सैंपल जमा कराए, जबकि कुल 295 किसानों ने इस वर्ष बीज तैयार किया है। शेष करीब 105 किसान जल्द अपने सैंपल जमा कराएंगे। पहले दिन फाउंडेशन बीज के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल एकत्र होने के बाद इन्हें जांच के लिए चंबाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस वर्ष नालागढ़ में 660 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं बीज तैयार किया गया है, जबकि पिछले साल 810 हेक्टेयर में उत्पादन हुआ था। यानी इस बार 150 हेक्टेयर क्षेत्र में कमी आई है। पिछले वर्ष करीब 18 हजार क्विंटल बीज तैयार हुआ था, जबकि इस बार 14,500 क्विंटल उत्पादन का अनुमान है। कृषि विभाग का मझौली में अपना फार्म भी है, जहां बीज तैयार किया जाता है। इसके अलावा विभाग किसानों को बीज उपलब्ध कराकर उनकी निगरानी में उत्पादन करवाता है और बाद में उसे खरीदता है। बीज गेहूं का दाम सामान्य गेहूं से करीब एक हजार रुपये अधिक मिलता है, लेकिन भुगतान में देरी के कारण किसानों की रुचि घट रही है।
कोट
अब तक 190 से अधिक किसानों ने सैंपल जमा कराए हैं। सभी सैंपल मिलने के बाद जांच के लिए भेज दिए जाएंगे।
डॉ. संदीप गौतम,विषय विशेषज्ञ,कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें