फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-रामशहर मार्ग यातायात के लिए खोला गया

Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ- रामशहर मार्ग कुम्हारहट्‌टी के समीप यातायात के लिए खोला- स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
कुमारहट्टी के समीप धंस गई थी तीन दिन पहले सड़क
विज्ञापन

लोनिवि ने अथक प्रयासों से मार्ग हुआ चालू
सोमवार सुबह 8:30 बजे निकली पहली बस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। चार दिन से बंद नालागढ़-रामशहर मार्ग को चालू कर दिया गया है। कुमारहट्टी के समीप पांच सौ मीटर सड़क धंस गई थी जिसके बाद यहां पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था। विभाग के अथक प्रयास से इस मार्ग पर सोमवार से बस चलनी शुरू हो गई है। 3 सितंबर की शाम को बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी के धंसने से सड़क का नामोनिशान मिट गया था। पहाड़ी का मलबा चिकनी खड्ड में जमा हो गया था जिससे यहां पर काफी बड़ी प्राकृतिक झील बन गई थी। विभाग व प्रशासन ने पहले झील को खोला और उसके बाद लगातार दोनों ओर से जेसीबी लगा कर जगह को समतल किया। उसके ऊपर पेवर ब्लॉक लगा कर इसे सोमवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सुबह 8:30 बजे इस मार्ग के ऊपर से एचआरटीसी के पहली बस गई। इस मार्ग के खुलने से नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र का यातायात संपर्क खुल गया है। अभी नालागढ़ के बंगाला कॉलोनी मार्ग से बुआसनी होते हुए रामशहर तक बस भेजी जा रही थी लेकिन लोनिवि के प्रयासों से यह बस चालू हो गई है।
विज्ञापन


इनसेट
दस मार्ग चार दिनों से बंद
चार दिन के बाद नालागढ़ की दस सड़कें बंद है। मित्तियां- लूनस रोड कुमारहट्टी से आगे कई स्थानों पर मलबा आने से बंद है। पट्टी स्वारघाट मार्ग मेथल के समीप भूमि कटाव से मार्ग टूट गया है। धर्माणा मार्ग नंड के समीप बंद है। इसके अलावा नंड, दिग्गल, चंडी, पंदल व रावण की जोहड़ी मार्ग बंद है। इन सभी मार्गों के बंद होने से लोगों को पैदल चल कर अपने घर तक पहुंचना पड़ रहा है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता परवरसर ने बताया कि इन सभी मार्ग को खोलने के जेसीबी लगाई हुई है। जल्द ही इन मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें