नालागढ़(सोलन)। रावमापा नालागढ़ के एनसीसी यूनिट को वन एचपी बटालियन सोलन के वार्षिक समारोह में प्रथम पुरस्कार मिला। नालागढ़ पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी कैडिटों का स्वागत किया।
विज्ञापन
सोलन में आयोजित समारोह में एनसीसी यूनिट के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर और कमांडिंग अफसर कर्नल भूपेंद्र सिंह मान ने एनसीसी प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए चैंपियनशिप बैनर से सम्मानित किया। इस शिविर में 34 स्कूल और 14 महाविद्यालयों के कैडेटों ने भाग लिया था।
इस अवसर पर एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार, एसएम सूबेदार मेजर सतीश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ लोकेश, बीएचएम इस्माइल और पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। नालागढ़ पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने एनसीसी कैडेटों के बढ़िया प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने विद्यालय के एएनओ थर्ड अफसर संजीव कुमार, सीनियर कैडेट पूर्व कुमार समेत एनसीसी कैडेट और स्कूल स्टाफ को बधाई दी।