फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर परिषद नालागढ़ ने दुरुस्त की स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
अमर उजाला के 11 जून के अंक में प्रकाशित समाचारस्रोत: संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड-7 में दो स्ट्रीट लाइटें कई दिन से थी बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड-7 में दो स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद थी। स्थानीय निवासी नमिंदर भाटिया और एस आर रघुवंशी ने बताया कि इस बारे में नगर परिषद को कई बार सूचित किया गया। रात को पैदल चलने वालों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि यहां आवारा कुत्ते भी काफी है लेकिन अंधेरे में नजर नहीं आते थे। 11 जून के अंक में मेरी आवाज सुनो कालम में यह समस्या उठाई गई थी। उसके बाद नगर परिषद हरकत में आई और दोनों लाइटों को ठीक करवाया। इस बारे में वार्ड-7 के नवनिर्वाचित पार्षद राजेश बब्बू ने बताया कि उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इस बारे में तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें