फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 मार्च को नालागढ़ में एक व्यक्ति पर किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही कर चुकी थी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ में पिछले माह हुए फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को नालागढ़ में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी दिशांत उर्फ दिशू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के सुराग मिले। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दूसरे आरोपी ताज मोहम्मद पुत्र रोशनदीन निवासी मियांपुर जिला रूपनगर (पंजाब) को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें