फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में नालागढ़ ब्लॉक बना विजेता, फाइनल में बद्दी को हराया

Sat, 12 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बरोटीवाला के फाइनल मैच में बद्दी व नालागढ ब्लाक  की टीम जोर अजमाईश करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
खो-खो में कंडाघाट ब्लाॅक ने फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर व माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबलों में कंडाघाट ब्लॉक ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में धुंधन और धर्मपुर ब्लॉक की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में कंडाघाट ब्लॉक से भिड़ेगी।
बरोटीवाला स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत बास्केटबॉल के पहले सेमीफाइनल में कुनिहार और अर्की ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अर्की ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला बरोटीवाला और नवां गांव के बीच खेला जाएगा। वॉलीबॉल में धुंधन और बद्दी ब्लॉक की टीमें आमने-सामने होंगी। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला अर्की ब्लॉक और सोलन ब्लॉक के बीच खेला जाएगा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में नालागढ़ की टीम ने जीत हासिल की। नालागढ़ ने फाइनल में बद्दी की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीपीईओ मोहिंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी टीमों की ओर से शानदार खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें