प्रतियोगिता में शबूर रहे मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नैना सेवेंजर्स की टीम ने मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तीन मैच की सीरीज में नैना सेवेंजर्स की टीम ने क्लीन स्वीप किया। बद्दी के मैक्स स्कूल मैदान में खेली गए पहले मैच में ज्ञान होटल की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। इसमें नैना सेवेंजर्स की टीम 5 ओवर में 76 रन बनाए। जबकि ज्ञान होटल की टीम 70 रन पर ही सीमट गई। इस मैच में नैना सवेंजर्स के कप्तान शबूर आलम मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं दूसरे मैच में नैना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्ञान होटल की टीम 85 रन पर ही ढेर हो गई। मैच में मुख्यातिथि के रूप में ज्ञान होटल के एमडी बासु त्रेहान एवं स्वाती शर्मा और मैक्स स्कूल के ऑनर रितेश ने विजेता व उपविजेता की टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर शबूर आलम, पुरुषोत्तम ठाकुर, अजय, प्रवीण, राकेश यादव, हिमांशु, दीपक नेगी, कृष्ण, रमन सिंह, रोहित, लवली, गौरव चौहान समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।