फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दाम पर ही मिलेगा डिपुओं में सरसों तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के डिपुओं में इस बार सरसों तेल पुराने दामों पर ही मिलेगा। जुलाई में सरकारी डिपुओं में सरसों तेल उपलब्ध करवाने के लिए हुए टेंडर में पुराने रेट ही निर्धारित किए गए हैं। यह टेंडर जून में हो गया है। उस दौरान सरसों के तेल की कीमत में काफी उछाल था लेकिन बीते कुछ दिनों से सरसों तेल और रिफाइंड की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन

इसे लेकर कुछ छोटी कंपनियों के तेल 20 से 25 रुपये सस्ते हुए हैं जबकि ब्रांडेड कंपनियों के दामों में आठ से 15 रुपये तक कमी आई है। अब बाजार और डिपुओं में इस माह उपलब्ध होने वाले रिफाइंड और सरसों के दाम लगभग सामान है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों बाजारों में सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़ गए थे। इस कारण लोगों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ना शुरू हो गया था। मध्य वर्ग और गरीबों की कमर महंगाई से टूटने लगी है। लोगों को सरकार से राहत की उम्मीद थी लेकिन सरकारी डिपुओं में इसके दाम बढ़ गए। इस माह भी सस्ता होने की उम्मीद पर भी पानी फिरा है।
विज्ञापन

डिपो में यह दाम
डिपो में एपीएल को 160-179 और बीपीएल के लिए 155 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सरसों तेल दिया जा रहा है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों का सरसों तेल 173 और अन्य 145 रुपये में मिल रहा है। पतंजलि का सरसों तेल सबसे अधिक 190 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। बाजार में रिफाइंड में 132 से 145 रुपये में मिल रहा है।
डिपुओं पर अगस्त में कम हो सकते हैं दाम
जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि टेंडर के हिसाब से इस बार डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल पुराने रेट पर ही मिलेगा। इस माह मिलने वाले सरसों तेल के टेंडर जून में हुए हैं। अगस्त माह में मिलने वाले सरसों के तेल की कीमत कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें