फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरसों ने बदली बीबीएन के किसानों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
7000 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव, गेहूं के विकल्प ने दिया बंपर मुनाफा
विज्ञापन

इस बार मिले 2000 रुपये अधिक दाम, किसान खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के किसानों के लिए इस बार सरसों खुशहाली लेकर आया है। जंगली जानवरों के आतंक से बचने के लिए गेहूं के विकल्प के रूप में बोई गई सरसों ने किसानों की उम्मीदों से बढ़कर रिटर्न दिया है। बाजार में सरसों 7,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2000 रुपये अधिक है। नालागढ़ की ढांग निहली, बेरछा, बरुणा, बघेरी और मझोली जैसी पंचायतों के खेत जंगलों से सटे हैं। यहां हर साल लावारिस और जंगली जानवर गेहूं की फसल को तहस-नहस कर देते थे। इस बार किसानों ने रणनीति बदलते हुए करीब 3000 हेक्टेयर जमीन पर सरसों की बिजाई की थी। जानवरों की ओर से सरसों को नुकसान न पहुंचाने और खाड़ी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आने से किसानों को दोहरा लाभ मिला है।
कम बारिश में भी हुई बंपर पैदावार
किसानों के अनुसार, सरसों की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती। बिजाई के समय खेतों में पर्याप्त नमी थी और बाद में हल्की बारिश ने सोने पर सुहागा का काम किया। ढांग निहली के सदा राम, मझोली के सुच्चा सिंह और बरुणा के विनोद ठाकुर ने बताया कि जिन खेतों से पहले कुछ भी हासिल नहीं होता था, वहां अब सरसों की बदौलत आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस वर्ष सरसों की पैदावार और गुणवत्ता दोनों उत्कृष्ट हैं। जिन क्षेत्रों में जंगली जानवर फसल नष्ट कर देते थे, वहां किसानों ने सरसों को अपनाकर न केवल नुकसान से बचाव किया बल्कि अच्छी कमाई भी की है।
-डॉ. संदीप गौतम, विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें