फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मस्जिदों और घरों में अदा की ईद की नमाज

विज्ञापन
नालागढ़ में ईद की नमाज पढ़ते बालक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन/नालागढ़। ईद का त्योहार जिला भर में सादगी के साथ मनाया गया। सोलन, नालागढ़-बद्दी समेत जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अधिकतर घर पर ही ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश सहित प्रदेश में कोरोना से छुटकारे और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। सुबह छह बजे से जिला भर की मस्जिदों में मुसलिम समुदाय के लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। साढ़े छह से लेकर आठ बजे तक सभी मसजिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

मालरोड पर बनी मस्जिद में भी लोगों ने सुबह नमाज अदा कर घरों की वापसी की। हालांकि कोविड को लेकर यहां ज्यादा लोग एकत्र नहीं हुए। बद्दी-साई मार्ग पर जामा अनवारिया मस्जिद में मौलाना मोहम्मद जाकिर ने नमाज अदा कराई।
नमाज अदा करने पहुंचे हाजी चौधरी अनवर खान, गुलजार खान, मोहम्मद आशिक, बली मोहम्मद, मुश्ताक मोहम्मद, नियाज मोहम्मद, बिल्लू खान, हामिद मोहम्मद, शब्बीर खान, शमशेर खान, दिलवर खान, गुलशेर खान, आरिफ खान, आसिफ खान ने बताया कि हजरत मोहम्मद को स्वप्न में कुर्बानी देने की मांग हुई। इस पर उन्होंने अपना घर बेच कर कुर्बान कर दिया था। इसके बाद से बकरे की बली चढ़ाई गई। तभी से कुर्बानी देने के प्रथा है। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें