संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के जुडी कलां में किराए कामगार राजेंद्र कुमार की हत्या करने वाले आरोपी नईम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया है। यूपी के जिला व तहसील बरेली के गांव गोटिया निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राधे बद्दी के बिलांवाली में अपनी पत्नी ओर चार बच्चों के साथ रहता था।
6 नवंबर को यूपी के ही जिला बलिया, तहसील बांसटी के गांव रेवती के नईम ने राजेंद्र की हत्या कर शव कमरे में ही दफना दिया था। जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
इस दौरान उसने कबूल किया कि उसने राजेद्र की हत्या की थी। आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अब उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की है।