संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू नगर परिषद ने केंद्र सरकार की अमृत योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना है, जैसे कि पानी की आपूर्ति, सीवेज प्रणाली और शहरी सेवाओं को बेहतर बनाना व पर्यावरण को सुरक्षित करना ओर बढ़ावा देना है। इस संदर्भ में वीरवार को नगर परिषद परवाणू ने शहर में पर्यावरण को स्वच्छ ओर सुरक्षित बनाने के लिए अधिक संख्या में पौधरोपण करने के लिए स्थान चयन प्रक्रिया शुरू की है। ताकि उचित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकें। नगर परिषद परवाणू के ईओ संदीप कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत पर्यावरण को स्वच्छ ओर सुरक्षित बनाने व बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूहों के जरिए अधिक से अधिक संख्या में किया जाएगा। जिसको लेकर स्थान चयन प्रक्रिया की जा रही है। जिसके पश्चात पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह और पार्षद ठाकुर दास शर्मा भी उपस्थित रहे।