फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर परिषद नालागढ़ ने रोपड़ मार्ग से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच रेहड़ी फड़ी वालों के काटे चालान, दोबारा दुकानदारी न करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। नगर परिषद नालागढ़ ने नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सड़कों पर डेरा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा। परिषद ने यहां करीब 12 रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया, वहीं पांच रेहड़ी वालों के चालान भी काटे। नगर परिषद ने वीरवार को रोपड़ मार्ग पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान परिषद ने शहर के रोपड़ चौक से न्यू बस स्टैंड तक यह कार्रवाई अमल में लाई। परिषद ने अवैध रूप से सड़कों पर कब्जा जमाने वालो करीब एक दर्जन भर अतिक्रमणकारियों को हटवाया। सड़कों पर अतिक्रमण करके बैठे रेहड़ी फड़ीधारकों पर परिषद की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर हेमराज व स्वच्छ भारत मिशन के जिला पर्यवेक्षक हरीश वर्मा ने परिषद कर्मियों के साथ सफाई अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई की। शहर के बाजारों व मुख्य स्थानों पर भी अतिक्रमण चरम सीमा पर है और लोगों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि परिषद की कार्रवाई में करीब 12 रेहड़ी-फड़ीधारकों को हटवा दिया गया है और करीब पांच के चालान काटे गए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें