फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में कूड़ा बिल न देने पर नगर निगम सख्त, 1331 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में कूड़ा बिल जमा न करवाने वाले लोगों पर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने शहर में 1331 ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने काफी समय से कूड़ा बिल जमा नहीं करवाया है। इसमें कई घर समेत दुकानें और होटल शामिल है। हैरत की बात तो यह है कि लाखों रुपये के कूड़ा बिल पर इन्होंने कुंडली मारी हुई है। अब यदि ये लोग बिल जमा नहीं करवाते हैं तो नगर निगम इनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट देगा। इसी के साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाएगा। गौर रहे कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से घरद्वार से कूड़ा उठाया जाता है। इस कार्य के लिए कर्मी लगे हुए हैं। रोजाना दिनों के हिसाब से गीला और सूखा कूड़ा उठता है। सुविधा देने के बदले में लोगों को नगर निगम बिल जारी करता है। लेकिन कई वार्ड में लोगों ने बिल ही नगर निगम को नहीं दिए हैं। ऐसे में कूड़ा उठाने का कार्य को ओर बेहतर करने में दिक्कतें आ रही है। लेकिन अब विभाग की ओर से कूड़ा न देने पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। निगम के अनुसार अभी तक 4.41 लाख रुपये का बिल का भुगतान हुआ है। जबकि 88.16 लाख रुपये का बिल पैंडिंग पड़ा है। नगर निगम की ओर से वार्ड एक में 127, वार्ड दो में 48, वार्ड तीन में 39, वार्ड चार में 88, वार्ड पांच में 160, वार्ड छह में 23, वार्ड सात में 90, वार्ड आठ में 101, वार्ड नौ में 130, वार्ड 10 में 86, वार्ड 11 में 12, वार्ड 12 में 125, वार्ड 13 में 35, वार्ड 14 में 156 और वार्ड वार्ड 15 में 111 को नोटिस दिया गया है। उधर, नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि कूडा बिल भुगतान न करने वालों पर कार्रवाई की गई है। 1331 लोगों को नोटिस जारी हो गए हैं। आगामी दिनों में बिल न दिया तो इन सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें