फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आज होगा नगर निगम महापौर और उपमहापौर चुनाव

Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ कांग्रेस पार्षद, सात भाजपा, एक निर्दलीय पार्षद और विधायक डालेंगे वोट
विज्ञापन

चुनाव से पहले शहर में गर्माई राजनीति, दोनों दलों ने देर शाम तक की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर चुनाव सोमवार को होगा। इसके लिए नौ कांग्रेस पार्षद, सात भाजपा, एक निर्दलीय पार्षद के साथ विधायक भी वोट डालेंगे। इसके लिए रविवार को राजनीति गर्माई रही। सुबह के समय कांग्रेस ने सर्किट हाउस में बैठक की। इसके बाद दोपहर बाद भाजपा ने भी रणनीति तैयार की।
दोनों पार्टियों ने नाराज पार्षदों को मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। रविवार को सुबह कांग्रेस की ओर से लगाए गए तीन ऑबजर्वर जिसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह, उद्योग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सीपीएस संजय अवस्थी ने कांग्रेसी पार्षदों की नवज टटोली। वहीं बातचीत के बाद फैसला हाईकमान को सौंप दिया। वहीं बैठक के बाद मंत्री ने दावा किया कि सभी पार्षद एकजुटता का परिचय देकर सीट हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देर शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी सात पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार की गई। देर शाम तक यह बैठक चलती रही। जिसमें कई अहम मुद्दों के साथ पार्षदों के साथ चर्चा हुई। वहीं सूत्रों की माने तो देर शाम कांग्रेस की एक ओर बैठक हुई है। अब अहम यह है कि कांग्रेस किसे अपना महापौर का चेहरा घोषित करती है। इसके बाद भी राजनीति में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं उपमहापौर के चेहरे को लेकर भी राजनीति गर्माई हुई है। रविवार को शहर के गलियारों में नगर निगम महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें