फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम ने वेंडर मार्केट में 55 दुकानों का किया आवंटन

Sat, 16 Dec 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के लिए 69 लोगों ने किया था आवेदन
विज्ञापन

सात वर्ष में मार्केट की केवल दो मंजिल हुई है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन(सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन के निर्माण से विस्थापित हुए सब्जी व फल विक्रेताओं के पुनर्वास की योजना 7 वर्ष के लंबे समय बाद धरातल पर पूरी हुई है। हालांकि अभी 55 लाइसेंस होल्डर रेहड़ी धारकों को ही पुनर्वास हुआ है लेकिन अभी शहर में इससे भी अधिक रेहड़ी धारक सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
सोलन के सपरून में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनी वेंडर मार्केट में 55 दुकानों का आवंटन हो गया। नगर निगम ने लकी ड्रॉ के माध्यम से इन दुकानों को आवंटन किया। इसके लिए 69 रेहड़ी धारकों ने दुकानों लिए आवेदन किया था। वहां पर केवल 55 दुकानों को निर्माण किया गया है। इस मार्केट में 16 दुकानें फूड कोर्ट की होगी जबकि शेष अन्य 39 दुकानों में फूड के अलावा अन्य आइटम होंगे। फूड कोर्ट की सभी दुकानें एक लाइन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम मेयर ऊषा शर्मा ने बताया कि वेंडर मार्केट में 55 दुकानों को आवंटन किया गया है। इसके लिए 69 आवेदन आए थे। ड्रॉ के माध्यम से यह आवंटन किया गया । वेंडर मार्केट की धरातल पर पार्किंग व पहली मंजिल में यह 55 दुकानों हैं। दूसरी मंजिल में भी दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें