फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के वैकल्पिक अड्डे पर बस पकड़ने के लिए कीचड़ बना बाधा

विज्ञापन
बद्दी बस अ़ड्‌डे में बारिश के बाद कीचड़ में तबदील रास्ता। संवाद
विज्ञापन
यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कत, रोजाना 100 से अधिक बसों की होती आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को अभी तक एक बेहतर बस अड्डा नसीब नहीं हुआ है। जबकि बद्दी से प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व जाता है। यहां पर हर रोज 100 से अधिक बसों की आवाजाही होती है। वर्तमान में बद्दी में जो वैकल्पिक अड्डा है वह खुले में चल रहा है और ऊपर से कच्चा होने से बारिश में कीचड़ में तबदील हो गया है। जिससे यात्रियों को यहां पर पहुंचना ही कठिन हो गया है। एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब को दुर्भाग्य रहा है कि यहां पर अभी तक बस अड्डा नहीं बन पाया है। यहां पर पहले अड्डे के नाम पर एक स्लिप रोड था जहां पर बसे रुकती थी। फोरलेन का कार्य शुरू होने पर इस स्लिप रोड को तोड़ दिया गया। उसके बाद अड्डे को बीबीएनडीए की पार्किंग में शिफ्ट किया गया। पार्किंग में न तो लाइट थी न ही वहां पर यात्रियों को शौचालय व बैठने को स्थान। एक साल यहां पर एचआरटीसी ने ट्रक यूनियन के पास बस अड्डे को बनाया है। यहां पर बैठने के लिए तो एक शेड है लेकिन बसों को खड़ा करने के लिए जो खाली जगह है वह कच्ची है। बरसात में यहां पर कीचड़ भर जाता है, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि यहां पर निगम की ओर से अड्डा बनाने की तैयारी की है। यहां पर वैकल्पिक रूप से यह अड्डा बनाया गया है। निगम की ओर से जो पैसा उन्हें मिलता था उससे यह अड्डा बना दिया गया है। अगर और पैसा आता है तो अड्डे के कच्चे हिस्से को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें