फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रतिस्पर्धा में टिकना है तो एमएसएमई को अपनानी होगी एआई तकनीक

विज्ञापन
उद्योग विभाग की कार्यशाला के दौरान मौजूद अ​धिकारी व एमएसएमई। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
सोलन में स्मार्ट उद्योग पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए डिजिटल परिवर्तन और ऑटोमेशन के टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय और उद्योग विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्मार्ट एमएसएमई उद्योग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक के आधुनिकतम इस्तेमाल के गुर सिखाए गए। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला उद्योग केंद्र सोलन के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धात्मक युग में उद्योगों को प्रासंगिक बने रहने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित ऑटोमेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि तकनीक के उपयोग से न केवल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि उत्पादों में होने वाली मानवीय त्रुटियों में भी भारी कमी आएगी। डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने प्रतिभागियों को उद्योग 4.0 समाधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग टूल्स और डिजिटल बदलाव के सुलभ तरीकों को अपनाने की रणनीतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे छोटे उद्योग कम लागत में तकनीक के जरिए खुद को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं। उद्यमी सीईएल स्मार्ट एमएसएमई टीम ने कार्यशाला को उद्योगों के लिए एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलों से उद्योग क्षेत्र तकनीकी रूप से उन्नत बनेगा। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों सहित सोलन क्षेत्र के कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे, जिन्होंने डिजिटल परिवर्तन की बारीकियों को समझा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें