पंजाब नेशनल बैंक ने झाड़माजरी ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पंजाब नेशनल बद्दी ने झाड़माजरी बीबीएनआईए सभागार में एमएसएमई ग्राहक मीट का आयोजन किया। इस मीट का शुभारंभ नगर निगम कमिश्नर सोनाक्षी सिंह तोमर ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, ड्रग कंट्रोलर मुनीष कपूर व लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा ने शिरकत की। सोनाक्षी तोमर ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब नेशनल बैंक ने वीरवार को एमएसएमई ऋण व उद्यम विकास प्रदर्शनी लगाई है वह काबिले तारीफ है। फार्मा हब में सब बैंकों को एक छत के नीचे आकर ऐसे आयोजन करने चाहिए। बैंक अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि फार्मा कलस्टर में बैंक 8.35 से लेकर 8.55 तक ऋण सुविधा दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने नए लोन,डिजिटल प्रोडक्ट, पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस व प्री-अप्रूवड लोन की विस्तार से जानकारी दी। बैंक अधिकारी एमसीसी हैड अनिल यादव ने भी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बीबीएन उद्योग संघ के प्रधान राजीव अग्रवाल ने बैंक के इन प्रयासों की सराहना की और हर संभव सहायता करने का आश्वान दिया। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा व सलाहकार अधिवक्ता हरीश शर्मा ने लघु उद्योगों को सरल तरीके से ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान किया।