धर्मपुर पहुंचने पर सांसद सुरेश कश्यप का स्वागत करते पूर्व मंत्री राजीव सैजल और अन्य। संवाद
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बोले कसौली की जनता ने विधायक को दे दी पटखनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप शुक्रवार को दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए धर्मपुर में रूके। यहां पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल समेत सभी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें दोबारा सांसद बनने पर बधाई दी। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जिन्होंने दिनरात काम करके उन्हें विजयी बनाया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कसौली की जनता ने अपने ही विधायक को उनके घर पटखनी दी और 3360 मतों के मार्जन कसौली विस से ही दिलाया। उन्होंने कहा कि वह जनता से किए वादों को पूरा करेंगे और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली के लिए निकल गए।