फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भूस्खलन की वजह हाईवे से 126 मीटर ऊपर खिसक रहा पहाड़

Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्कीमोड़ में भूस्खलन की वजह जानने को ड्रोन सर्वे पता चला कारण
विज्ञापन

एसआरएम कंपनी ने शुरू कराई तकनीकी जांच, 50 मीटर दायरे में रिस रहा पानी
रिपोर्ट के आधार पर तैयार होगा नया सुरक्षा डिजाइन, बरसात थमने पर हटेगा मलबा

सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्कीमोड़ में बार-बार हो रहे भूस्खलन का स्थायी समाधान खोजने के लिए एसआरएम कंपनी ने ड्रोन सर्वे शुरू करवा दिया है। बुधवार को शुरू हुई इस जांच की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सर्वे मशीन और इंजीनियरों की पहली पड़ताल के मुताबिक पहाड़ हाईवे से करीब 126 मीटर पीछे (ऊपर) से खिसक रहा है। इसी वजह से नीचे मलबे के साथ भूस्खलन की समस्या बनी हुई है।
कंपनी की ओर से पहले कम दूरी तक पहाड़ पर हाइड्रोजन ग्रीन शीट और मैकमेश शीट लगाकर दोहरी सुरक्षा दी गई थी, लेकिन भूस्खलन का मुख्य केंद्र अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यह उपाय नाकाफी साबित हो रहे थे। अब ड्रोन सर्वे की मदद से पहाड़ के ऊपरी हिस्से का डेटा जुटाया जा रहा है, जिसे डिजाइनिंग टीम को भेजा जाएगा ताकि सुरक्षा का नया और प्रभावी मॉडल तैयार किया जा सके। एसआरएम कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पहाड़ की ऊंचाई और जोखिम को देखते हुए वहां मैन्युअल (पैदल) जाना बेहद कठिन है। इसके लिए विशेष ड्रोन सर्वे टीम को हायर किया गया है। ड्रोन ने चक्कीमोड़ के दोनों ओर के पहाड़ों की मैपिंग शुरू कर दी है। सर्वे में यह भी सामने आया है कि करीब 50 मीटर के दायरे में पहाड़ के भीतर से पानी का रिसाव हो रहा है, जो मलबे को नीचे सड़क पर ला रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
बरसात बाद शुरू होगा मलबा हटाने का काम
अधिकारियों का मानना है कि 15 से 20 दिनों में मानसून की विदाई के बाद ड्रोन सर्वे की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर डिजाइन तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद धीरे-धीरे मलबा हटाकर पहाड़ को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त, यातायात सुचारू
इस बीच पहाड़ से एक बड़ी चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि पहाड़ की ओर वाली लेन को एहतियातन पहले से ही बंद रखा गया था। वर्तमान में चक्कीमोड़ पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें