फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक की चपेट में आने से घुमारवीं के बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुर में ड्यूटी पर जाते वक्त हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ सड़क पर मलपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज (45) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी गांव पंतहेड़ा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। देवराज बाइक पर सवार होकर बद्दी स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। मलपुर पहुंचने पर वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसे बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें