फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मातृभाषा से मिलता है संस्कृति और विरासत को बढ़ावा

Wed, 21 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोज
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस यूनेस्को ने विविधता में एकता को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की। सर्वप्रथम बांग्लादेश में मातृभाषा बांग्ला को बचाने के लिए संघर्ष हुआ। वर्ष 1999 से यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की। वर्ष 2000 से सभी देशों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाने लगा। भाषा के साथ-साथ उस देश की संस्कृति और विरासत को भी बढ़ावा मिलता है इसलिए हमें अपनी भाषा पर गर्व महसूस करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें