सोलन के कोठों स्थित कलाकेंद्र में आयोजित पहली शिक्षक मां कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी का अव
कोठों में समग्र शिक्षा की ओर से पहली शिक्षक मां पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते कोठों स्थित कलाकेंद्र में बुधवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के तहत पहली शिक्षक मां कार्यक्रम हुआ, जिसमें समग्र शिक्षा सोलन की ओर से हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों को बाल्यावस्था में किस तरह से विकसित किया जा सकता है और वे खेलों के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ अपना ध्यान कैसे केंद्रित कर सकते हैं। इसके बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जानकारी दी गई कि वे किस तरह से अपने बच्चों को बेहतर और गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर सकती हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि मां जो बच्चों सिखाती है, वह जल्दी सीख जाता है। ऐसे में वह बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देती रहें।