फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: माता आशापूर्णी मंदिर से सुबाथू बाजार तक निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुबाथू (सोलन)। नवरात्र पर्व के अवसर पर सुबाथू छावनी में जयकारे गूंजने लगे हैं। मंगलवार को प्रातः 4:00 बजे माता आशापूर्णी मंदिर से सुबाथू बाजार तक प्रभातफेरी निकालकर श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान किया। वहीं जाड़ला के नैना देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर के सेवादार दलीप कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में नौ दिन तक भंजन संध्या के बाद लंगर का आयोजन किया जाता है, लेकिन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के चलते इस बार इसे सूक्ष्म किया है। उन्होंने बताया कि माता नैना देवी का आशीर्वाद लेने सैकड़ों श्रद्धालुगण नवरात्र के दौरान मंदिर में पहुंचते हैं। गुरुजी सुखदेव शर्मा के अनुसार नवरात्र पर्व पर मां दुर्गा की अराधना करने से मनुष्य की मनोकामना पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान कन्याओं के चरण स्पर्श करने चाहिए। इससे पापों में मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें