फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: माॅडल विद्यालय बरोटीवाला को जल्द मिलेगी साइंस लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माॅडल विद्यालय बरोटीवाला को डेढ़ माह में साइंस लैब का नया भवन मिल जाएगा। 60 लाख की लागत से बीएसएनएल इस भवन को तैयार कर रहा है। बरोटीवाला क्षेत्र का सबसे पुराना स्कूल है। विभाग ने इस स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया है, लेकिन अभी तक इस स्कूल में साइंस लैब नहीं थी। जबकि इसके बाद खुले बरोटीवाला, मानपुरा स्कूल में कई सालों से साइंस लैब चल रही है। लैब के अभाव में यहां के बच्चे प्रतिस्पर्धा में अन्य स्कूलों से पिछड़ रहे हैं। वर्ष 2017 में पूर्व भाजपा सरकार के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बद्दी में निमंत्रण हाल में आयोजित जनसभा में बरोटीवाला स्कूल में लैब खोलने की घोषणा की, लेकिन अधिसूचना जारी करते हुए बरोटीवाला के स्थान पर बद्दी हो गया। जब यह अधिसूचना बद्दी के नाम पर हुई तो मौके पर साइंस लैब तैयार पाया गया। इससे यह अधिसूचना रद्द हो गई। उसके बाद यहां पर लैब खोलने के लिए कई बार प्रयास हुए लेकिन आठ साल का समय बीत गया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने इस समस्याओं को प्रमुखता से लिया और अब यहां पर 60 लाख रुपये की लागत से साइंस लैब का शिलान्यास किया। बीएसएनएल इस बिल्डिंग को तैयार कर रहा है। स्कूल में जमा एक व दो में साइंस के करीब 100 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साइंस लैब के अभाव में बच्चों को सामान्य कमरों में साइंस के प्रयोग कराए जाते थे। दूसरे स्कूलों के बच्चे साइंस लैब होने से इस स्कूल के बच्चों से इस विषय में अधिक अंक प्राप्त कर लेते थे। लेकिन अब बरोटीवाला स्कूल को अभी साइंस लैब जल्द मिलने वाली है। उधर, बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ग ने बताया कि साइस लैब के पहली मंजिल का कार्य चल रहा है। जिससे डेढ़ माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें