फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कर्मचारियों को मॉक पोल का करवाया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा में एसडीएम की अध्यक्षता में मतदान का करवाया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। प्रशासन ने पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा महलोग के नवीन भवन में मतदान अधिकारियों के लिए पहला चुनावी पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) करवाया गया। पूर्वाभ्यास में 81 प्रजाइडिंग अधिकारी और 243 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
एसडीएम डॉ. संजीव धीमान के नेतृत्व में आयोजित सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। तहसीलदार सतिंदर जीत सिंह और नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। पूरी प्रक्रिया 12 सेक्टर अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। कर्मचारियों को मतदान पेटी सील करने, मॉक पोल आयोजित करने और मतदान समाप्ति के बाद तकनीकी सीलिंग की प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने अनुशासन और सतर्कता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव मशीनरी को पूरी तरह तैयार करने के लिए यह एक सतत प्रक्रिया है। इससे पहले सहायक निर्वाचन अधिकारियों के दो प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर बीडीओ कुलदीप सिंह और नायब तहसीलदार कुठाड़ सूरत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी रिहर्सल सत्र होंगे, ताकि पूरी चुनावी टीम जीरो एरर के लक्ष्य को हासिल कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें