बद्दी यूनिवर्सिटी में इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल व सिविल इंजीनियर में अच्छी प्लेसमेंट हुई है। इस वर्ष इन तीनों ट्रेड में करीब तीन सौ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में नौकरी मिली है।
बद्दी यूनिवर्सिटी में गोदरेज, एलएंडटी, वैप, पैनगल्फ, आईगेट, माउंट मेस, प्रेससेंट कंपनियों ने कैंपस में दस्तक दी और बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया। इन बच्चों को तीन लाख से लेकर दस लाख तक के पैकेज देने का आफर किया है। इनमें कुछ कंपनियां विदेशों में है। यहां से पढ़ने वाले छात्र अब विदेशों में भी जॉब करेंगे।
बद्दी विवि के सचिव गौरव झुनझुनवाला ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी बद्दी विवि में इसी तरह से कैंपस इंटरव्यू कराये जाएंगे। विवि के उपकुलपति डा. शक्ति सिंह ने कहा कि एक छात्र का उद्देश्य होता है कि उसे किसी अच्छी कंपनी में अच्छा पैकेज मिले।
विवि के टीएंडपी के निदेशक डा. प्रशांत मेहता ने बद्दी विवि के छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जो बच्चे चयनित हुए वे अच्छा कार्य करे।